ममता के सर की क़ीमत लगाने वाले सिर्फ गायों की रक्षा कर सकते हैं महिलाओं की नहीं :जया बच्चन

Date:

नई दिल्ली: भाजपा युवा मोर्चा के नेता योगेश वाष्णे के बयान का जमकर विरोध हो रहा है जिसमें उन्होंने वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सर काटकर लाने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा की है . इस मुद्दे पर संसद में भी जमकर विवाद देखने को मिला. समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जाया बच्चन ने तल्ख अंदाज में बुधवार को कहा कि भाजपा गाय की तो सुरक्षा कर रही है, लेकिन महिलाओं की नहीं.

 

उन्होंने कहा “आप गायों की तो रक्षा में लगे हैं जबकि महिलाओं के सर काटकर लाने वालों को इनाम देने के बात कर रहे हैं ,महिलाओं को ज्यादतियों का सामना करना पड़ रहा है. कोई व्यक्ति इस तरह की बातें, खास कर महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ कैसे कह सकता है ,जाया ने मोदी सर्कार की तरफ इशारा करते हुए कहा क्या आप इस तरह महिलाओं की रक्षा करेंगे ?”  कांग्रेस और सपा के साथ साथ वाम दलों ने भी इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया और बयान की निंदा की.

इससे पहले,बसपा प्रमुख मायावती ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसा बयान देना आपत्तिजनक है. यह एक गंभीर मुद्दा है और भाजपा को न केवल बयान की निंदा करनी चाहिए बल्कि बयान देने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए.

 

गौरतलब है कि भाजपा की युवा शाखा के एक नेता ने पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती पर एक रैली में नारे लगा रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद एक कथित विवादित बयान दिया था. उन्होंने बयान में ममता बनर्जी का सिर काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. Top Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...