दोषियों पर जल्द कार्रवाई करे नितीश:राहुल

Date:

नीतीश को अगर सच में शर्म आ रही है तो दोषियों पर जल्द कार्रवाई करे::राहुल

New Delhi: (L-R) CPI (M) leader Sitaram Yechury, RJD leader Tejashwi Prasad Yadav, Loktantrik Janata Dal leader Sharad Yadav, Congress President Rahul Gandhi, CPI leader D Raja, and others during a protest over the issue of alleged sexual abuse at a government-funded shelter home in Muzaffarpur district, in New Delhi on Saturday, Aug 4, 2018. (PTI 

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के कथित यौन शोषण को लेकर भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की ।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर नीतीश को शर्म आ रही है तो वह दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होल रेप कांड मामले में राजद द्वारा जंतर-मंतर पर बुलाए गए धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आज अत्यंत दुःख की घड़ी है.

और  हम सिर्फ उन 40 बेटियों ही नहीं बल्कि देश की प्रत्येक महिला की सुरक्षा के लिए यहां आए हैं.’ उन्होंने कहा कि देश के अंदर ऐसा माहौल बना दिया है कि हर वर्ग पर हमला हो रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि  बीजेपी  सरकार     जिस तरह  मीडिया के साथियों को  धमका   रही है यह अत्यंत चिंता का विषय है. उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है. कांग्रेस उनके साथ है.

 

राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर नीतीश कुमार को सच में शर्म आ रही है तो दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें.’ उन्होंने कहा, ‘देश में एक तरफ़ भाजपा-आरएसएस है दूसरी तरफ़ विपक्ष है जो देश की साझा संस्कृति को बचाने के लिए खड़ा हो गया है.

बता दें कि एक दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था, ‘मैं मुजफ्फरपुर में हुई घटना को लेकर दुखी हूं. मुझे ग्लानि हो रही है. हमारे समाज में किस तरह की विकृत मानसिकता के लोग रहते हैं. बिहार के सभी लोग इस तरह की भयावह घटना को लेकर शर्म महसूस करते हैं.’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नफरत की आग कब बुझेगी? अब ‘कारपोरेट जिहाद’

हाल में महाराष्ट्र का नासिक शहर दो बार अखबारों...

SC से खेड़ा को राहत, लेकिन बिस्वा क्यों झपटे सिंघवी पर?

नई दिल्ली। SC में कानूनी दलीलों की लड़ाई भले...

ग्रेट निकोबार: सामरिक और आर्थिक विकास की बड़ी योजना

ग्रेट निकोबार: सामरिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन की...

US-Iran War Update: Trump Hints at Fresh Attack as Tensions Rise

Iran war: Regional tensions remain intense as Iran, the...