केरल : मंदिर में आतिशबाजी के चलते आग, झुलसकर मरने वालों की संख्या 106 हुई, मुआवजे का ऐलान

Date:

kerala-temple-fire_650x400_51460258008 (1)

 

कोल्लम, केरल: केरल के कोल्‍लम जिले के पुत्तिंगल मंदिर में आज सुबह 3 बजे के करीब भीषण आग गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस भीषण आग के चलते हुए हादसे में 106 लोगों की मौत हो गई जबकि 350 लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मरने वाले लोगों के निकटतम संबंधी को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा है कि प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर राहत संबंधी कार्य करते रहें। 

मंदिर में उत्‍सव के दौरान पटाखों में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ। हमारी संवाददाता उमा सुधीर के मुताबिक, डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक इस आग का असर पड़ा है। केरल में पारंपरिक रूप से इस उत्सव में प्रथाओं की समाप्ति के बाद आतिशबाजी की जाती है। मंदिर की छत पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। साथ ही मंदिर का एक हिस्सा भी गिर गया है।

हेल्पलाइन नंबर :  0474 2512344, 949760778, 949730869

जिस समय यह हादसा हुआ, वहां 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। घायलों को त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्‍पतालों में भर्ती करवाया गया है। 10 अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था की गई है।

कोल्लम जिले के कलेक्टर ए शानामोबल ने NDTV को बताया कि आतिशबाज़ी को लेकर हो रही होड़ यानी Competitive Fireworks की इजाज़त नहीं थी, बावजूद इसके ऐसा हुआ। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोदाम ‘कंबपुरा’ में चिनगारियां गिर जाने पर हुई। इसके कारण तड़के साढ़े तीन बजे भारी आवाज के साथ भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर के दायरे तक सुनी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के ठप्प हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रात के समय धुएं का गुबार उठा। कंक्रीट के परखच्चे उड़कर दूर दूर तक जा गिरे।

एयरफोर्स समेत नौसेना भी जुटी राहत कार्य में…
अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द करके मुख्यमंत्री ओमान चांडी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कैबिनेट की 3 बजे इमरजेंसी बैठक भी बुलाई है। एयरफ़ोर्स के 4 हेलीकॉप्टर राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नौसेना भी राहत के काम में जुटी है। NDRF की चार टीमों को चेन्नई में स्टैंडबाई पर रखा गया है। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करके उन्हें बुला लिया गया है।

पीएम ने ट्वीट कर दुख जताया…
पीएम मोदी हालात का जायजा लेने के लिए केरल पहुंचे ,उन्होंने ट्वीट करके संवेदना भी व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...