भाजपा नेता लगातार अभद्र ज़बान इस्तेमाल कर रहे हैं

Date:

नई दिल्ली।  बीजेपी नेता महिलाओं पर कुछ भी बोलने से नही हिचक रहे हैं। इससे पहले भाजपा के नेता दयाशंकर सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी। अब भाजपा के एक और नेता ने समजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। बीजेपी के नेता महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर उतारू हो गए हैं।

 

शिवसेना से भाजपा में आए प्रेम शुक्ला ने ईटीवी पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद पंखुड़ी ने पुलिस में शिकायत तक कर दी है। प्रेम शुक्ला की सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना की जा रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-58 में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निजी टीवी चैनल में बहस के दौरान बीजेपी नेता ने उनके समेत समाजवादी पार्टी की सारी महिला नेताओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

एसपी प्रवक्ता की शिकायत के बाद नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईटीवी चैनल पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक और भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के बीच मुद्दों को लेकर बहस हुई थी, जिसमें भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आपा खो दिया और एसपी नेता पर बेहद अश्लील आरोप  लगाए। हमेशा घटिया बयानों के लिए के चलते सुर्खियों में रहने वाले प्रेम शुक्ला ने यहाँ तक कहा कि पंखुड़ी जी, आप पंख ज्यादा न फड़फड़ाइए, वरना ऐसी बात बोलूंगा कि आप शर्मिंदा हो जाएंगी। प्रेम शुक्ला ने कई घटिया बातें कहीं जिनमें समाजवादी पार्टी में महिलाओं के प्रवेश के तौर-तरीके पर गंभीर अश्लील आरोप लगाए थे। प्रेम शुक्ला ने कह दिया कि मुझे मालूम है कि समाजवादी पार्टी में आप जैसी महिलाओं की एंट्री कैसे होती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...