उम्मीदवार की हिमायत के चलते गुलवेज़ का क़त्ल

Date:

उम्मीदवार की हिमायत के चलते गुलवेज़ का क़त्ल

मुजाहिद ख़ान/रामपुर ब्योरो चीफ़/टाॅप न्यूज़

रामपुर ज़िले के शहर कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा मुहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हत्यारों की तलाश में जुट गई।

राजद्वारा मुहल्ले में रात करीब साढ़े नौ बजे गुलवेज नामक युवक को गाेली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्यारे गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घटना से मुहल्ले में सनसनी फैल गई और तमाम लोग घरों में छिपने लगे। बाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर गुलवेज को देखा और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एहतियात के तौर पर मुहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।हत्या का मामला सभासद उम्मीदवार की हिमायत के चलते सामने आने का समाचार मिला है।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, जबकि गुलवेज के तमाम परिजना जिला अस्पताल में जमा थे। शहर में हुई हत्या से लोक सकते में हैं और हत्यारों को तुरतं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...