आधार कार्ड नहीं होने पर टीकाकरण, दवाई, अस्पताल में इलाज करने से मना नहीं किया जा सकता:UIDAI

Date:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण-यूआईडीएआई ने कहा है कि आधार कार्ड नहीं होने पर किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण, दवाई, अस्पताल में भर्ती करने या उसका इलाज करने से मना नहीं किया जा सकता। यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा है कि इस संबंध में मीडिया में कुछ समाचार आए हैं कि आधार के बिना टीकाकरण या अस्पताल में भर्ती करने जैसी जरूरी सेवाओं से इनकार किया जा रहा है। प्राधिकरण ने कहा है कि कोविड महामारी की परिस्थितियों में किसी को भी सेवा या कोई भी लाभ देने से इसलिए इनकार नहीं किया जाना चाहिए कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है। आवश्यक सेवाएं देने में इनकार करने के लिए आधार कार्ड का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

यूआईडीएआई ने कहा है कि आधार कार्ड से छूट लेने की एक निश्चित प्रणाली है। आधार अधिनियम के मुताबिक अगर किसी कारण से व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है तो भी उसे आवश्यक सेवाओं से मना नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बाज़ी हारने वाले को बाज़ीगर नहीं कहते

17 अप्रैल को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, अपने 11...

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...