अनुपम खैर को पुलिस ने हवाई अड्डे से लौटाया वापस , नहीं जा पाये NIT

Date:

anupam-kherश्रीनगर: श्रीनगर एनआईटी के प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर रोक लिया। खेर ने ट्विटर के जरिये  इस बात  पर भी नाराज़गी  जताई  की पुलिस ने उनके साथ अच्छा नहीं किया। उन्होंने लिखा ‘जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि मुझे श्रीनगर शहर में जाने की अनुमति नहीं है। मैंने उन्हें आदेश दिखाने को कहा है। अब भी हवाईअड्डे पर ही हूं।’

खेर ने कहा कि उन्हें अपने पैतृक घर में जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘मैंने जम्मू कश्मीर पुलिस से पूछा कि क्या मैं अपने पैतृक घर जा सकता हूं या खीर भवानी मंदिर जा सकता हूं। मुझे इसके लिए भी इजाजत नहीं दी गई है।’
आखिरकार खेर को हवाई अड्डे से वापिस लौटना पड़ा और उन्होंने ट्वीट पर तंज भरे लहज़े में एयरपोर्ट स्टाफ और जम्मू कश्मीर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा की वह वापिस आएंगे, लेकिन तब तक क्या राजनैतिक परिवर्तन आएंगे कोई नहीं जानता ।top bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...