मुश्किलों में है सनी देओल की ‘गदर 2’

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा के सीक्वल को तैयार किया जा रहा है। मगर इस फिल्म की रिलीज मुश्किलों में है।

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा इस बात से नाखुश हैं कि फिल्म का ट्रायल 50 बार से भी ज्यादा बार हो चुका है लेकिन उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिल रहे हैं।

अनिल शर्मा ने बताया कि जिन डिस्ट्रीब्यूटर ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे वह अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार गदर एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म बूटा सिंह नाम के शख्स की वास्तविक कहानी है।

फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिलने के पीछे की वजह अनिल शर्मा मानते हैं कि जिस सनी देओल को लोग गुंडों से लड़ते हुए देखना चाहते हैं उसे सारंगी बजाते हुए किसी हसीना के प्यार में नहीं देखना चाहते।

फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल का कहना है कि उनकी पहली फिल्म जब रिलीज हुई थी तो लोगों ने उस वक्त भी इसका मजाक उड़ाया था। इसे ‘गटर: एक प्रेमकथा’ कहा गया था। मगर जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने खूब सराहा।

अब यह देखना होगा कि क्या सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल रिलीज हो पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.