विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच Farm Bill संसद में हुआ पास

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच Farm Bill संसद में हुआ पास

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने किसान बिल के मुद्दे पर सीधे-सीधे सरकार को चेतावनी दी.

नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार विरोध के बावजूद २० /०९/२०२० रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक (Farm Bills) संसद में पास हो गए हैं. राज्यसभा में कृषि विधेयक ध्वनि मत (Voice Vote) से पास हो गया. इस बीच , Opposition के सांसदों ने ‘तानाशाही बंद करो’ जैसे नारे बुलंद किये .
विपक्षी सांसदों के विरोध के बाद 10 मिनट के लिए राज्यसभा की कार्यवाही को रोकना पड़ा. विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की. TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उप सभापति के आसन के पास पहुंचकर रूल बुक फाड़ दिया और आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही नियमों के खिलाफ हुई है.उन्होंवे कहा आज का दिन भारतीय संसद का काला दिन है .

विपक्षी सदस्य इतना रोष में थे की सदन की वेल में पहुंच गए और उप-सभापति का माइक छीनने की कोशिश की ताकि इस काले बिल को प्रसारित न किया जा सके . विपक्षी पार्टी के सांसदों की मांग थी कि आगे की चर्चा के लिए विधेयकों को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए. सरकार ने कहा कि ये बिल ऐतिहासिक हैं और किसानों के जीवन में बदलाव लाएंगे. आपको बता दें कृषि क्षेत्र के विधेयकों को पिछले हफ्ते लोकसभा में पास करा लिया गया था.

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल 2020 और मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता बिल, 2020 राज्यसभा में पेश किया था.

आपको यह भी बता दें की किसान बिल के मुद्दे पर BJP की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने सीधे-सीधे सरकार को चेतावनी दी. पार्टी सांसद नरेश गुजराल ने बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि बिल को पहले सेलेक्ट कमेटी में भेजा जाय, ताकि उसके हितधारकों का पक्ष जाना जा सके. गुजराल ने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों को कमजोर समझने की भूल सरकार न करे.

https://youtu.be/LhCZzJo7t1s

दूसरी तरफ TMC के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर संसदीय लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने इस पर पटलवार करते हुए कहा कि इन दोनों बिलों में किसानों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं है. आप इन बिलों को पढ़िए आप पाएंगे कि इसमें कुछ भी किसान विरोधी नहीं है. इस कानूनों के जरिए देश में दलाल राज खत्म हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.