विभिन्‍न राज्‍यों में चुनावों के कारण बजट सत्र का नियत समय से पहले समापन- प्रह्लाद जोशी

Date:

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि विभिन्‍न राज्‍यों में मौजूदा चुनावों और सदस्‍यों की मांग के कारण बजट सत्र का नियत समय से पहले समापन किया गया है। संसद परिसर में आज जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा बजट सत्र में दोनों सदनों ने कुल 18 विधेयक पारित किये।

उन्‍होंने कहा कि लोकसभा ने 18 विधेयकों को मंजूरी दी जबकि राज्‍यसभा में 19 विधेयक पारित किए गये। दोनों सदनों में बीस विधेयक प्रस्‍तुत किये गये।

जोशी ने कहा कि और विचार विमर्श के लिए तीन विधेयक प्रवर समिति को भेजे गये। ये हैं–अधिकरण सुधार सेवा का औचित्‍य और शर्तें विधेयक-2021, राष्‍ट्रीय औषध शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान संशोधन विधेयक-2021 और भारतीय विमानपत्‍तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण संशोधन विधेयक-2021.

जोशी ने दोनों सदनों के सुगम संचालन पर संतोष प्रकट किया और सहयोग के लिए विपक्ष को धन्‍यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...