अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स बढ़त की ओर, हाउस पर फिर नियंत्रण के आसार

वाशिंगटन (अमेरिका), 04 नवंबर । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सीएनएन और सीबीएस न्यूज ने अब तक हुई मतगणना के रुझानों के आधार पर पूर्वानुमान लगाया है कि अमेरिका संसद (कांग्रेस ) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में डेमोक्रेट्स का फिर कब्जा होना तय है। अमेरिका में कांग्रेस के ऊपरी सदन को सीनेट कहा जाता है। प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीट, सीनेट की 35 सीट और 36 गवर्नर के पदों के नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है। इससे यह तय होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दो वर्ष में कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बना रहता है या डेमोक्रेटिक पार्टी का।

सीएनएन और सीबीएस न्यूज के पूर्वानुमान के अनुसार, डेमोक्रेट एनी एंड्रयूज का साउथ कैरोलिना से सीनेट में पहुंचना पक्का है। पार्टी ने रिपब्लिकन के कब्जे वाले पांच हाउस जिलों पर भी कब्जा कर लिया है। दोनों चैनलों का मानना है कि डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा में जीत हासिल करेंगे। इससे वाशिंगटन पर रिपब्लिकन्स की पकड़ टूट जाएगी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अगले दो सालों तक टकराव की स्थिति बनेगी।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ कैरोलिना में डेमोक्रेट एनी एंड्रयूज सीनेट का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सीनेटर डार्लिन ग्राहम को हराया है और एक ऐसी सीट अपने नाम की है, जिस पर पिछले लगभग तीन दशकों से रिपब्लिकन्स का कब्जा था। दोनों चैनलों की चुनाव डेस्क के प्रसारण के मुताबिक डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स अमेरिकी इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनेंगी। यही नहीं, फ्लोरिडा में रिपब्लिकन बायरन डोनाल्ड्स राज्य के अगले गवर्नर होंगे। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत नेता बनकर इतिहास रचेंगे।

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (डीएसए) के कम से कम पांच सदस्यों सहित कई प्रगतिशील नेता आज रात चुनाव जीतने के बाद जनवरी में प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेट सदस्यों में शामिल होंगे। इनमें से तीन प्रगतिशील नेताओं ने न्यूयॉर्क में जीत हासिल की है, जहां डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट दारियालिजा अविला शेवेलियर और क्लेयर वाल्डेज़ साथ ही न्यूयॉर्क शहर के पूर्व नियंत्रक ब्रैड लैंडर ने डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ माने जाने वाले जिलों में शानदार जीत दर्ज की। डीएसए सदस्यों ने कोलोराडो में मेलाट किरोस, मिशिगन में डोनावन मैककिनी और पेंसिल्वेनिया में क्रिस रैब के साथ भी जीत हासिल की। इजराइल के मुखर आलोचक और प्रगतिशील नेता एडम हमावी ने न्यू जर्सी में जीत दर्ज की है।

रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट बॉब ब्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया के सातवें जिले में रिपब्लिकन सांसद रयान मैकेंजी को हरा दिया है। पेंसिल्वेनिया प्रोफेशनल फायर फाइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रूक्स गवर्नर जोश शापिरो के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थे, क्योंकि डेमोक्रेट्स राज्य में चार रिपब्लिकन सांसदों को हराने की कोशिश कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान, ब्रूक्स ने अपने श्रमिक वर्ग से जुड़ाव पर जोर दिया और सरकारी भ्रष्टाचार से लड़ने और किफायती जीवन स्तर को संबोधित करने का वादा किया।

बताया गया है कि सीनेट की अहम सीटों पर डेमोक्रेट्स की बढ़त बनी हुई है। डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में सीनेट की सीटें जीती हैं। सीनेट की अहम सीटों (बैटलग्राउंड) पर अब तक उनकी चार सीटों पर जीत हो चुकी है। सीनेट पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए, पार्टी को दो और सीटें जीतने और मिशिगन में अपनी सीट बचाने की जरूरत है।

कंसास, ओहियो और टेक्सास जैसी सीनेट की कई अन्य अहम सीटों पर भी डेमोक्रेट्स का पलड़ा भारी दिख रहा है। टेक्सास में जेम्स तालारिको का मुकाबला केन पैक्सटन से है। रिपब्लिकन पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने चिंता जाहिर की है। एक ने कहा, “हालात बहुत ही ज्यादा खराब लग रहे हैं।”

फ्लोरिडा में रिपब्लिकन अपनी सीनेट सीट बचाने में कामयाब रहे, जबकि जॉर्जिया और न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेट्स ने अपनी अहम सीटें बचा लीं।

सीनेट की कुछ अहम सीटों पर मुकाबला अभी भी कांटे का है। मेन, आयोवा और मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद का मुकाबला माइक रोजर्स से है। बाइडेन प्रशासन में परिवहन सचिव रहे पीट बुटीगिएग ने नतीजों को “बेहद बड़ा बदलाव” (टेक्टोनिक) करार दिया। उन्होंने कहा, “एक के बाद एक अच्छी खबरें आ रही हैं।” बुटीगिएग ने कहा कि वे मिशिगन में डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की ‘वॉच पार्टी’ (नतीजे देखने के लिए आयोजित कार्यक्रम) में मौजूद हैं।

इस अहम मुकाबले में अभी भी कांटे की टक्कर बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि “हर राज्य के हालात अलग-अलग होते हैं।” साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि हेली स्टीवंस द्वारा रिपब्लिकन माइक रोजर्स का समर्थन करने का कोई बड़ा असर पड़ा होगा। बुटीगिएग ने 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था और उन्हें भविष्य में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से एक संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.