वाराणसी : अत्यधिक बरसात से कालीन व्यवसायियों को खासा कठिनाई, ग्राहकों की संख्या घटी

वाराणसी, 31 अगस्त । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कालीन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को अत्यधिक बरसात से खासा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जहां ग्राहकों की संख्या कम हुई है। वही निर्माण के बाद तैयार कालीनों को लाने और ले जाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं।

चौकाघाट स्थित अर्बन हॉट में कालीन के दुकानदार अमितेश ने कहा कि बीते कुछ दिनों में भारी बरसात के कारण स्थानीय ग्राहकों का अर्बन हाट में आना नहीं हो पाया है। वही जो बाहर से ग्राहक आ रहे हैं, उन्हें भी वाहन तय करने में कठिनाइयां हो रही है। कालीन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भारी बारिश से काफी दिक्कतें हैं।

शहर के लहरतारा लोहता क्षेत्र में कालीन बनाकर बेचने वाले आमिर ने कहा कि कालीन बनाने में पर्याप्त समय लगता है। कालीन बनने के बाद उसे बाजार में लाने और बिक्री में भी उतना ही समय लग जाता है। ऐसे में भारी बरसात के कारण नए ग्राहकों का ऑर्डर नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि बरसात के कारण माल लाने, ले जाने में बेहद कठिनाई है।

वाराणसी में लोहता, बुनकर कालोनी क्षेत्रों में कालीन के बड़े विक्रेताओं की दुकानें और कारखाने हैं। बुनकर कालोनी में भी कालीन उद्योग से जुड़े बड़े उद्यमी अपनी दुकानों के बाहर सजायी गई कालीनों को बारिश के कारण हटा रखे हैं। उनका मानना है कि बारिश में कालीन गीली होने के बाद फिर सूखने के लिए भी पर्याप्त समय लगेगा। वैसे में उस कालीन को ग्राहक को नहीं दिखा पाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.