अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए हुआ रजत शिला पूजन

अयोध्या, 30 अगस्त । अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रजत शिला का पूजन किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने इसका पूजन किया। श्रावणी पर्व पर मणिराम छावनी में रजत शिला का धार्मिक अनुष्ठान हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी के आह्वान पर पूजन हुआ। मणिराम छावनी पहुंचने पर संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रजत शिला की अगवानी की।

उत्तराधिकारी कमल नयन कमल दास और जानकी दास समेत कई संत मौजूद रहे। रजत शिला को सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से रजत शिला का पूजन और महाआरती की गई।

इस दौरान ‘अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है’ के जयकारे लगाए गए। महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.