उत्तराखंड में भी राजस्थान जैसा जनादेश दोहराएगी जनता : धस्माना

देहरादून, 21 नवंबर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने राजस्थान के पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली हार का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजस्थान का जनादेश स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता भाजपा के जुमलों, झूठे वादों और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। उत्तराखंड में भी भाजपा के खिलाफ ऐसा ही माहौल बन रहा है।

उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से लेकर देहरादून तक भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।

सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को बेरोजगारी, महिला अपराध और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की मातृशक्ति, युवा और छात्र भाजपा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। वर्ष 2027 के चुनाव में ये तीनों शक्तियां मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगी और कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.