मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना की, गैरसैंण जाते समय जगह-जगह हुआ स्वागत

देहरादून, 26 अक्टूबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय चमोली जिले के आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आगमन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, चमोली में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

आदिबद्री में मुख्यमंत्री स्थानीय दुकानों पर भी पहुंचे और लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विभिन्न स्थानों पर मिले स्नेह एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.