(अपडेट) मसूदा हादसा में दो की मौत, 12 घायलों को फ्रैक्चर

अजमेर, 9 सितम्बर। मंदसौर, मध्य प्रदेश से रामदेवरा दर्शन कर पुष्कर तीर्थ की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मॉडिफाइड बड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मसूदा के आसपास हुए बड़े सड़क हादसे के बाद मसूदा अस्पताल से कुल 18 मरीजों को उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इनमें से दो मरीजों को अस्पताल लाने पर मृत घोषित किया गया, जबकि शेष 16 मरीजों का उपचार किया गया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 16 जीवित मरीजों में से 12 मरीजों को फ्रैक्चर की चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार के साथ प्लास्टर कर उन्हें स्थिर किया। सभी 16 मरीजों को प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराया गया है और उनकी चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार आगे उपचार किया जा रहा है। हादसे में करूलाल पुत्र गंगाराम (65) और नाहर सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मरीजों की सूची के अनुसार निर्भय सिंह पुत्र भाग सिंह, फकीरचंद पुत्र मगनीराम, रामकुंवर पत्नी मंगलाल, गोवर्धन लाल पुत्र फूलाजी, विनोद पुत्र कालूलाल, सुगन बाई पत्नी जगदीश, सीता बाई पत्नी मानसिंह, मंगू बाई पत्नी किशन सिंह, मोहन बाई पत्नी नाथूलाल, पेसा बाई पत्नी कालूलाल, काचरी बाई पत्नी गोपाल, हेमांशी पुत्री गोपाल, राजवीर पुत्र दशरथ, पूजा पत्नी दशरथ, रुला बाई पत्नी मोहनलाल और मांगीलाल पुत्र नानदा जी का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.