हिसार : साइबर सेल ने 14 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

उन्होंने पुलिस व साइबर सेल का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बुधवार काे बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के

नेतृत्व में टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू

की। टीम ने आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण और अन्य तकनीकी माध्यमों

का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोन की तलाश की। लगातार डेटा विश्लेषण, तकनीकी निगरानी

और विभिन्न स्तरों पर किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 14 मोबाइल फोन बरामद

करने में सफलता मिली।

इस कार्रवाई में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर सिपाही कुलदीप, महिला सिपाही

सुजाता, महिला सिपाही सुनीता, महिला सिपाही अंजू व महिला सिपाही मुकेश कुमारी सहित

साइबर सेल और संबंधित पुलिस कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरामद मोबाइल

फोन प्राप्त करने वालों में नगथला निवासी रामप्रवेश, न्यू मॉडल टाउन निवासी सुनील,

गबीपुर निवासी सुभाष, सूर्यनगर निवासी संजीव, बीड़ निवासी सोनू, महाबीर कॉलोनी निवासी

रोहित तथा खासा महाजन निवासी पुष्पा सहित अन्य नागरिक शामिल रहे। मोबाइल वापस मिलने

पर नागरिकों ने कहा कि उन्हें अपना फोन दोबारा मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी,

लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते उनके कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस

मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.