टूथपेस्ट चुराना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

दिल्ली पुलिस ने यूपी जाकर उस चोर को उसके गांव से गिरफ्तार किया

आपने अक्सर मोबाइल फ़ोन्स , ज्वेल्लेरी और कई महंगी चीज़ों के की चोरी के बारे में पढ़ह या सुना होगा लेकिन कभी ये सुनह है की किसी चोर ने टूथपेस्ट चुराया जी हाँ,यह घटना बिलकुल सही है दिल्ली पुलिस ने यूपी जाकर उस चोर को उसके गांव से गिरफ्तार भी कर लिया है.

चोरी की घटनाएं तो अक्सर सुनने को मिलती है . भारत में आए दिन कहीं न कहीं यह घटना ज़रूर सुन्ने को मिलती है . कुछ मामले तो हैरान भी कर देते है .लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई चोर टूथपेस्ट चुराकर भाग गया? खास बात ये है कि पुलिस भी उस चोर का पीछा करने लगी और आखिरकार दूसरे राज्य में जाकर उसे धर दबोचा

आपने गाड़ियां और ज्वैलरी जैसी महंगी चीजों की चोरी की घटनाएं बहुत देखी या सुनी होंगी, लेकिन यह मामला आपको काफी अजीबोगरीब लग रहा होगा और शायद आपको इसपर यकीन भी न हो, लेकिन ये घटना बिल्कुल सही है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पूरा मामला कुछ यूं है कि एक शातिर चोर दिल्ली से टूथपेस्ट की 200 से भी अधिक पेटियां चुराकर यूपी के बहराइच जिले में मौजूद अपने गांव भाग गया. फिर क्या, पुलिस भी उसका पीछा करते-करते उसके गांव तक पहुंच गई और आखिरकार उस शातिर चोर को गिरफ्तार कर ही लिया.

टूथपेस्ट की कीमत 11 लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंवर पाल सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह ने बीते 22 नवंबर को दिल्ली के लाहौरी गेट थाने में इस चोरी के संबंध में मामला दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया था कि चोरी ने टूथपेस्ट की 215 पेटियां चुरा ली, जिनकी कीमत 11 लाख रुपये है. आरोपी का नाम ऊदल कुमार उर्फ संतोष बताया जा रहा है.

वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से चोर की तलाश में जुट गई. इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में छुपा हुआ है, जो कि बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में है, जिसका नाम खासेपुर बहरामपुर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...