तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे अलगाववादी नेता यासीन मलिक अस्पताल में भर्ती.

Date:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को तबीयत बिगड़ने के बाद आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मलिक के रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने बताया कि मलिक ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह इलाज कराना नहीं चाहता है.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उसे बीपी में उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया.’प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मलिक ने शुक्रवार सुबह को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. केंद्र ने रुबैया सईद के अपहरण मामले की सुनवाई में जम्मू की एक अदालत में उसे पेश होने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उसने भूख हड़ताल शुरू की.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए CBI के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश हुए मलिक ने कहा था कि वह रुबैया सईद के अपहरण से जुड़े मामले में जम्मू की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहता है. मलिक ने कहा था कि 22 जुलाई तक अगर सरकार ने इस संबंध में अनुमति नहीं दी, तो वह भूख हड़ताल शुरू करेगा.मलिक को तिहाड़ की जेल संख्या सात में उच्च जोखिम वाली कोठरी में अकेले रखा गया है. मलिक को जेल के चिकित्सा जांच कक्ष में ले जाया गया था, जहां उसे आईवी फ्ल्यूड दिया जा रहा था. जेकेएलएफ प्रमुख मलिक आतंकवाद के वित्त-पोषण के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इसराइल को हथियार आपूर्ति के मुद्दे पर भारत घिरा?

इसराइल को हथियार आपूर्ति के मुद्दे पर भारत घिरा,...

केसरिया रंग पर पूर्व कप्तानों ने जताई नाराज़गी

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया होने...

विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार 2026 की घोषणा

विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार 2026 की घोषणा, डॉ. इदरीस...

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी...