जींद राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों की महत्वपूर्ण धरती : कुलदीप बिश्रोई

जींद, 23 अगस्त । पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि जींद केवल हरियाणा की सियासत का केंद्र नही बल्कि प्रदेश की राजनीतिक चेतना और सामाजिक सरोकारों की महत्वपूर्ण धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा राजनीतिक परिस्थितियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के स्नेह मिलन समारोह ने दिखा दिया है कि जनता के साथ आत्मीय रिश्ता किसी भी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति होता है।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई रविवार को जींद में आयोजित भव्य स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जींद की धरती पर आज जो स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन देखने को मिला है, वह उनके लिए केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नही बल्कि वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों की जीवंत तस्वीर है।

उन्होंने कहा कि पिता से मिली विरासत मेरे माथे का ताज है, मगर जनता का विश्वास मेरे कर्मों का हिसाब है। चौधरी भजनलाल ने दशकों पहले जिन रिश्तों की नींव रखी थी, आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी उसी आत्मीयता और विश्वास के साथ हमारे साथ खड़ी है। इससे बड़ा सम्मान और कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन कोई रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं था बल्कि केवल अपनों से मिलने का स्नेह मिलन था। इसके बावजूद जिस अभूतपूर्व संख्या में लोग पहुंचे और जिस उत्साह तथा आत्मीयता के साथ उन्होंने अपना आशीर्वाद दियाए उसने इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

बिश्नोई ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत उनके वे समर्पित कार्यकर्ता साथी हैं, जिन्होंने पिछले कई दिनों से दिनरात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजनीति में भीड़ जुटाई जा सकती है लेकिन पीढिय़ों का विश्वास केवल सेवाए संघर्ष और निरंतर संपर्क से कमाया जाता है। जनता के इस विश्वास को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी मोहब्बत ने एक बार फिर बता दिया कि रिश्ते राजनीति से नहींए दिल से बनाए जाते हैं और जब रिश्ते पीढिय़ों तक कायम रहें, तो वही सबसे बड़ी विरासत बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.