थाना पहुंचे जिलाधिकारी बोले— अधिकारी स्थल पर जाकर करायें जनशिकायतों का समाधान

सिद्धार्थनगर, 26 सितंबर । भूमि विवाद तथा वरासत एवं बंटवारा से सम्बंधित मामलों का समाधान राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के साथ मौके पर जाकर सही ढंग से अवश्य करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

यह जानकारी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरनप्पा जी एन ने जनपद के बांसी थाना पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान के अवसर पर दिया।उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौके पर जाकर नाली, चकमार्ग का विवाद एवं जमीन का बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा आदि की शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की उपस्थिति में ही कराएं । आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल को भी साथ ले जा सकते हैं। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का पारदर्शिता के साथ समयबद्ध व न्यायोचित निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। इसका कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं होना चाहिए। समाधान में उदासीनता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना तय है। उन्होंने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर रहें। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा कत्तई न करें।थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.