शिवपुर दियर अग्नि कांड का जांच टीम ने किया दौरा

दलितों और अल्पसंख्यकों पर सामन्तियों लगातार हमले देश को कमज़ोर करेंगे 

बलिया .3 अप्रैलए 2016ः थाना कोतवाली अंतर्गत शिवपुर दियर अग्नि कांड व लाइसेंसी असलहाए अवैध असलहा से पूरी आदिवासी दलित बस्ती को घेर कर जानलेवा हमला कांड का दौरा किया गया जिसमें लखनऊ से रिहाई मंच के साथ इंडियन पीपुल्स सर्विसेज़ए भाकपा मालेए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से घटना स्थल पर पहुंच कर पीडि़तों की बात सुनी। इस पुूरे प्रकरण को क्रूर सामंती हिंसा का उदाहरण बताते हुए पूरे घटना क्रम में सपा के नगर विधायक की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इस मामले में जांच करने के गए रिहाई मंच के प्रवक्ता शहनवाज़ आलम इंडियन पीपुल्स सर्विसेज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवानाए भाकपा माले के लक्ष्मण यादव तथा भाकपा के रोशन अली को पीडि़तों ने बताया कि उनके घरों को सपा विधायक नारद राय के करीबी सजातीय दबंगों ने फूक दिए। हमलावरों के हाथ में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी हथियार थे। लाइसेंसी हथियार से चली गोली से घायल संतोष गोंड़ अभी भी सदर अस्पताल में भरती हैं।पीडि़तों ने बताया कि हमले में धारदार हथियारोंए लाठी.डंडों व लोहे के राड का इस्तेमाल करते हुए एक दर्जन लोगों पर हमला किया गया। हमले के दौरान सौ से अधिक लोग जिनमें से कुछ बिहार से भी आए हुए थे असलहों से लैस होकर पूरी बस्ती को घेरे रहे। उन्होंने बताया कि एसपी और सीओ ने खुद घटना स्थल से राइफल के खोखे भी बरामद किए थे लेकिन इसका जि़क्र एफआईआर में सदर विधायक नारद राय के दबाव में नहीं किया गया।  पीडि़त महिलाओं ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और बेरहमी से पीटा।इस मामले का मुख्य अभियुक्त शम्भू नाथ तिवारी अभी भी खुलेआम घूम घूम कर पुनः हमला करने की धमकी दे रहा है।
नेताओं ने मांग की कि बलिया में लम्बे समय से हो रहे सामंती उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोेग घटना स्थलों का विशेष दौरा करके पीडि़तों को इंसाफ दिलाने के साथ साथ उनकी जान.माल की सुरक्षा करे। इसके साथ ही उन्होंने सदर कोतवाल और सीओ के निलंबन की मांग करते हुए उन पर नगर विधायक नारद राय के इशारे पर दबंगों को बचाने का आरोप लगाया जांच टीम में डाक्टर अहमद कमाल मंज़ूर अहमद पवन कुमार गुप्ता भाकपा माले के भागवत बिंद और आईपीएस नेता मिथलेश पासवान भी रहे।
द्वारा जारी
शाहनवाज़ आलम ,अरविन्द गोंडवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.