शेयर बाजार : सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर

स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए बढ़त के साथ शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल लेकर 56,701 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 85 अंकों की तेजी के साथ 16,928 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

सोमवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी सूचकांक 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से तीन गिरावट में, जबकि 27 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, विप्रो, एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक शामिल हैं। इसी तरह से बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी में भी एक-एक फीसदी की तेजी आई है। इसके विपरीत आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डी और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।

फिलहाल, सेंसेक्स 145 अंक उछलकर, वहीं निफ्टी 57 अंक की तेजी के साथ कारोार कर रहा है। बाजार खुलने के साथ लगभग 1545 शेयरों में तेजी आई, 479 शेयरों में गिरावट आई और 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.