सीमा सुरक्षा बल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है

देश की सरहद की रक्षा करने वाली सीमा सुरक्षा बल आज अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है।

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि बीएसएफ कठिन परिश्रम से राष्‍ट्र की सेवा और भारत की रक्षा करने के लिये तत्‍पर एक बल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कल्‍याणकारी कार्य की भी सराहना करते हैं।

भारत की रक्षा की पहली पंक्ति‍ के सशस्‍त्र बल सीमा सुरक्षा बल का गठन भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक दिसम्‍बर 1965 में किया गया था। सीमा सुरक्षा बल भारत में अनधिकृत रुप से प्रवेश करने या जाने के बारे में निर्णायक भूमिका निभाता है। यह सीमा पार अपराधों को भी नियंत्रित करता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.