सैन्यकर्मियों को तैनाती स्थलों पर ले जाने के लिए विशेष ट्रेन

Date:

प्रविष्टि तिथि: 17 APR 2020 6:35PM by PIB Delhi

लगभग 950 सैन्यकर्मियों को लेकर एक विशेष ट्रेन आज (17 अप्रैल) को बैंगलोर से रवाना हुई। ये सैन्यकर्मी उत्तर भारत के ऑपरेशन एरिया में तैनात अपनी यूनिटों को ज्वाइन करेंगे। इन सैन्यकर्मियों ने बैंगलोर, बेलगाम और सिकंदराबाद स्थित सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है। सभी सैन्यकर्मी अनिवार्य क्वारंटाइन अवधि से गुजर चुके हैं और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ (फिट) हैं। ट्रेन 20 अप्रैल 2020 को अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

कोविड – 19 के प्रबंधन के रूप में सभी सावधानियां बरती गईं हैं, जिनमें प्लेटफार्म, बोगियों और सामानों का कीटाणुशोधन शामिल है। इसके अलावा एक सैनिटेशन टनेल की भी स्थापना की गई थी। प्रवेश और स्क्रीनिंग के समय सामाजिक दूरी सुनिश्चित की गई थी।

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में तैनात इकाइयों के सैन्यकर्मियों के परिवहन के लिए दूसरी ट्रेन को बाद के लिए निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...