राजद विधायक सऊद आलम ने विधानसभा में वंदे मातरम गाने से किया इनकार, कहा- ‘भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है’

 

बिहार विधानसभा में गुरुवार को ठाकुरगंज से आरजेडी विधायक सऊद आलम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया जिसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसका विरोध किया। हंगामा होता देख वे सदन से बाहर निकल गए। हालांकि सदन के बाहर उनका सामना पत्रकारों से हो गया। पत्रकारों ने पूछा कि आप वंदे मातरम के दौरान बैठे क्यों रह गए? तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि यह हिंदू राष्ट्र नहीं है। इसके बाद वे पत्रकारों के सवालों को टालते दिखे।

भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने सदन में वंदे मातरम् के दौरान सौद आलम को बैठा हुआ देखा तो उन्हें खड़ा होने के लिए कहा। इसके बाद भी सौद आलम खड़े नहीं हुए। फिर सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।सऊद आलम जब खड़े नहीं हुए तो भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह चिल्लाने लगे और बाहर निकलकर परिसर में संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी विधायक सौद आलम ने जिस तरह की हरकत की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सदन में आने की जरूरत नहीं। देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सख्त कार्रवाई करें।

आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सऊद आलम का बचाव करते हुए कहा कि वंदे मातरम् के लिए खड़ा होना अनिवार्य नहीं। सिर्फ जन गन मन में खड़ा हो सकते हैं। वंदे मातरम् के दौरान खड़ा होने के लिए कोई भी हम लोगों पर दबाव नहीं बना सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.