राष्‍ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री नायडू ने एक ट्वीट में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, दूर संचार और शिक्षा क्षेत्र में राजीव गांधी का बहुमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कई सांसदों और पूर्व सांसदों तथा लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पवन कुमार बंसल और पार्टी के अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को  77वीं जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी में उनके स्मारक वीर भूमि पर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.