मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि को जमानत.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि दास को आज एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी. हालांकि अपनी रिहाई के तुरंत बाद उसने फिर से विवादित बयान दिया है.

बजरंग मुनि ने कहा कि उसे अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है, वह एक हजार बार जेल जाने और कई हमलों का सामना करने के लिए तैयार है, लेकिन अपने धर्म और महिलाओं की रक्षा करना जारी रखेगा.

बजरंग मुनि का मूल नाम ​​अनुपम मिश्रा है और वह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है. सीतापुर में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र खैराबाद इलाके में इसके बड़ी संगत उदासीन आश्रम के महंत है

इससे पहले बजरंग मुनि एक भूमि विवाद को लेकर भी खबरों में छाया था, जो पिछले साल फरवरी में एक बड़े संघर्ष में बदल गया.

इसके अलावा इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उसने लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर खुद को जान से मारने की धमकी देते हुए दावा किया था कि पुलिस उसे मारना चाहती है.सीतापुर के खैराबाद शहर में महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासी आश्रम के महंत बजरंग मुनि ने 2 अप्रैल को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ हेत स्पीच दिया था. इसका एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.