लालू प्रसाद यादव के घर पर CBI की छापेमारी, दिल्ली-पटना समेत लालू यादव के कुल 17 ठिकानों पर रेड.

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह-सुबह सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने धावा बोल दिया. इस दौरान एक टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड भी पहुंची. वहां भी टीम जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं. सीबीआई की इस टीम में कुल 10 लोग हैं जो राबड़ी आवास में जांच कर रहे हैं. इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है.

सीबीआई सूत्रों ने इंडिया टुडे से बताया कि लालू यादव जब केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब जॉब के बदले लोगों से जमीन ली गई थी. इसी मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. 2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री थे. जब वे रेल मंत्री थे, जब ऐसे कई मामले सामने आए थे कि जॉब के बदले जमीन दी गई थी.

बता दें कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते महीने 22 तारीख को जमानत दी है. जमानत के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक एम्स में अपना इलाज कराया, जिसके बाद से वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं. मालूम हो कि सुनवाई से पहले ही तबीयत अधिक खराब होने की वजह से लालू को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया गया था.

हालांकि, उस वक्त काफी ड्रामा हुआ था. एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सामान्य बताते हुए रांची के रिम्स में ही इलाज कराने को कहा था, जिसके बाद वे वापस लौटने की तैयारी में थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती ले लिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.