राहुल होसकते हैं कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया ने दिया संकेत

Date:

नई दिल्ली: आजकल भले ही चुनावी दौरे पर निकले राहुल गांधी फिलहाल गुजरात की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन अब जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने वाली है. यह खुलासा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया. उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप दी जाए.

सोनिया गांधी ने कहा कि यह सवाल कई सालों से पूछा जा रहा है कि राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष कब बनेंगे. उन्होंने कहा इस सवाल का जवाब देने का अब समय आया है. अध्यक्ष पद की ताजपोशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय उनकी निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं, राहुल इन चुनावों में पूरी तरह व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी और दी जाएगी.

ज्ञात रहे राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पार्टी में ही काफी दिनों से उठ रही है. अब तो कुछ राज्यों की कांग्रेस ने एक प्रस्तावों के माध्यम से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठाई है.
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए गुरुवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था. इससे पहले 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पास किया था. हालांकि पार्टी के भीतर एक धड़ा है जो राहुल को अध्यक्ष पड़ पर नहीं देखना चाहता ऐसे में यह देखना होगा कि राहुल कि ताजपोशी के बाद कांग्रेस कितनी एकजुट रह पाती है और और संगठन कितना मज़बूती से काम करपाता है .टॉप ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...