असम: प्रधानाध्यापिका को गोमांस स्कूल लाने पर भेजा जेल

Date:

असम के गोलपाड़ा जिले के एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को दोपहर के भोजन के रूप में पका गोमांस स्कूल लाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया, प्रधानाध्यापिका कथित तौर पर गुणोत्सव 2022 के आयोजन के दौरान पका हुआ गोमांस लेकर स्कूल आई थीं।
स्कूलों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए यह आयोजन होता है। लखीपुर क्षेत्र के हुरकाचुंगी माध्यमिक इंग्लिश स्कूल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रधानाध्यापिका को 16 मई को पुलिस थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अदालत ने अगले दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। असम में गोमांस का सेवन अवैध नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2021 के मुताबिक उन क्षेत्रों में मवेशियों के वध और गोमांस की बिक्री प्रतिबंधित है, जहां हिंदू, जैन और सिख बहुसंख्यक रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × five =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...