PM मोदी की अगले हज़ार साल की योजना

Date:

प्रधान मंत्री मोदी के भाषण कि वो ख़ास बातें जिनपर चर्चा का दौर जारी

1. मणिपुर हिंसा की निंदा की
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर का जिक्र किया और कहा कि देश मणिपुर के लोगों के साथ हैं। मेरे परिवारजनों पिछले कुछ सप्ताह में मणिपुर और हिंदुस्तान के कुछ भागों में हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कुछ दिनों से अब लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है, पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाकर रखी है, मणिपुर के लोग उसे आगे बढ़ाएं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समाधान के भरपूर प्रयास कर रही है।

अपने ही देश के छोटे से राज्य में भरपूर प्रयास के बाद हिंसा को नियंत्रित नहीं कर पा रहे यशस्वी प्रधानमंत्री तो दुश्मन देशों के हमलों को कैसे रोकेंगे ? TOP View

पीएम मोदी ने लाल किले से यह भी कहा कि अगर हमारे शरीर का कोई अंग अविकसित और दुर्बल रहे तो शरीर स्वस्थ नहीं माना जाएगा। भारत माता का कोई हिस्सा अविकसित है तो हम उसे स्वस्थ नहीं मान सकते। अगर घटना मणिपुर में होती है तो पीड़ा महाराष्ट्र में होती है। अगर बाढ़ असम में आती है तो केरल बेचैन हो जाता है।

बात सुनने में बहुत अच्छी लगती है और 100 % सच भी है किन्तु डबल इंजन की सर्कार का नारा देने वाले और वोट न देने पर सबक़ सिखाने वाली पार्टी के नेता की मंशा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है .TOP Views

   

2. भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे नंबर पर
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर बात की। पीएम ने कहा कि युवा शक्ति पर मेरा भरोसा है, सामर्थ्य है। हमारी नीतियां भी उस युवा सामर्थ्य को बल देने के लिए है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में पहले तीन स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है।

3. जी20 की अध्यक्षता पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत को मिली जी20 अध्यक्षता पर बात की। उन्होंने कहा, यह बात निश्चित है कि भारत का सामर्थ्य विश्वास की नई बुलंदियों को पार करने वाली है। आज देश में जी-20 समिट की मेहमानवाजी का अवसर मिला है। हिंदुस्तान के हर कोने में जी-20 के कई कार्यक्रम हुए हैं। उसने देश की विविधिता का दुनिया को परिचय कराया है।’

4. कम हुई गरीबी
पीएम मोदी ने भाषण में देश में कम होती गरीबी का आंकड़ों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हम 2014 में वश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं। ये ऐसे ही नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार ने देश को दबाए रखा था। मैं 10 सालों का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं। पहले गरीबों का घर बनाने के लिए 90 हजार करोड़ खर्च होता था। आज चार लाख करोड़ खर्च हो रहे है। पिछले साढ़े पांच साल के कार्यकाल में 13.50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।

ग़रीबी से बाहर आने वालों का डाटा कितना सही है यह तो सर्कार ह बताएगी लेकिन हालिया 8 – 9 वर्षों में लघु , माध्यम और unorganised सेक्टर्स के बंद हो जाने की वजह से ग़रीबी और बेरोज़गारी चिंताजनक स्तर पर बढ़ी है , यह भी किसी से छुपा नहीं है . TOP Views

5. पांच साल में भारत पहली तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में होगा
प्रधानमंत्री ने एक बार भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में भविष्यवाणी की। लाल किले की प्रचीर से उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में मोदी की गारंटी है कि देश पहली तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में जगह ले लेगा। गरीबी से बाहर आए 13.5 करोड़ लोग मध्यमवर्ग की शक्ति बन रहे हैं। जब गांव की शक्ति बढ़ती है तो शहरों की आर्थिक अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है। हमें इस बल देकर आगे चलना चाहते हैं।

6. शुरू की जाएगी विश्वकर्मा योजना
पीएम मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करने का बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में 13.5 करोड़ गरीब भाई-बहन गरीबी जंजीर तोड़कर उससे बाहर आए हैं। जब 13.5 करोड़ गरीबी की मुसीबतों से कैसे बाहर निकले हैं- आवास योजना, रेहड़ी-पटरी वालों के साथ ही सुनार, सुतार, राजमिस्त्री, बाल काटने वाले, औजारों-हाथों से काम करने वाले वर्ग को हम नई ताकत देने जा रहे हैं। हम इस बार विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे। 13-15 हजार करोड़ रुपये से इसे शुरू करेंगे।

जिन हाथों में हुनर था और जिन हाथों में किताब क़लम होना चाहिए था उनको तलवारें और रफ़लें बानी जा रही है , उन हाथों में आग लगाने के लिए पेट्रोल की बोतलें पकड़ाई जा रही हैं . और आजकी सियासत को देश में ग़रीबी और निरक्षरता ही रास आती है . क्योंकि यह वर्तमान जैसी सरकारों का Assets हैं . TOP Views

7. देश में आतंकी घटनाएं कम हुईं
अपने भाषण में पीएम ने आतंकी घटनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि आए दिन हम लोग चर्चा करते थे कि यहां धमाका हुआ, वहां धमाका हुआ। हर कहीं लिखा होता था कि इस सामान को हाथ न लगाएं। आज देश सुरक्षा की अनुभूति कर रहा है। जब सुरक्षा-शांति होती है तब प्रगति के नए अरमान हम पूरे कर सकते हैं। सीरियल बम धमाकों का जमाना अब बीते हुए कल की बात हो गई है। आज देश में आतंकी हमलों में भारी कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बहुत बड़ा बदलाव आया है।

इस दावे के 2 आधार हैं हैं एक तो यह कि जो आतंकी हमले कर रहे थे या करवा रहे थे वो अब सत्ता के संरक्षण में हैं , इसके दर्जनों प्रमाण मौजूद हैं .दुसरे अब आतंक पैदा करने का रूप बदल गया है .TOP Views

Indian National Congress President Malikarjun Kharge on 15 Aug Celebtration

8. महिलाओं द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने वाली योजना शुरू होगी
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है। आज 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। गांव में जाएंगे तो बैंक वाली, आंगनवाड़ी, दवाई देने वाली दीदियां मिलेंगी। गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

हम नई योजना सोच रहे हैं। एग्री-टेक को बल मिले, इसलिए हम महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन चलाने और ड्रोन की मरम्मत करने की ट्रेनिंग देंगे । भारत सरकार उन्हें ड्रोन की पूरी ट्रेनिंग देगी। 15 हजार स्वयं सहायता समूहों के द्वारा हम ड्रोन की उड़ान का आरंभ कर रहे हैं।

इस सम्बन्ध में हमारा मानना है कि ड्रोन उड़ने और उसकी मरम्मत करने की ट्रेनिंग देने से पहले महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने योजना बनाई जाये . ड्रोन आप कितनी महिलाओं को उड़ाना सिखाओगे 72 करोड़ महिलाओं में से ?TOP Views

9. भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण का मुद्दा उठाया
पीएम मोदी अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सारी समस्याओं की जड़ में भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। यह मोदी के जीवन का कमिटमेंट है, यह मेरे व्यक्तित्व की प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।

हमारे देश को परिवारवाद ने नोंच लिया है, इसने जकड़कर रखा है। तीसरी बुराई है तुष्टीकरण। हमें इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है। ये ऐसी चीजें पनपी हैं जो हमारे देश की आकांक्षाओं का दमन करती है। हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है।

इस देश में पिछले नौ साल में दस करोड़ लोगों को मैंने गलत फायदा उठाने से रोक दिया। ये दस करोड़ लोग वो थे, जिनका जन्म ही नहीं हुआ था। दस करोड़ बेनामी चीजों को रोका है। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पहले की तुलना में 20 गुना ज्यादा जब्त की है।

पीएम मोदी अपने संबोधन में परिवारवाद के जरिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह कैसे हो सकता है, विशेष बल देकर कह रहा हूं कि राजनीतिक दलों के बारे में। यह बुराई है परिवारवादी पार्टियों का मूल मंत्र है … परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए काम करे। परिवारवाद और भाई-भतीजावाद प्रतिभाओं के दुश्मन होते हैं।

तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा नुकसान किया है। सामाजिक न्याय को तबाह किसी ने किया है तो वह तुष्टीकरण की राजनीति ने किया है। इसने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया है। अगर देश विकास चाहता है तो हमारे लिए आवश्यक है कि हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे।

भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद पर जब प्रधानमंत्री बोल रहे थे तो उनकी सर्कार और पार्टी के इतिहास और कार्यकाल पर हम नज़र डाल रहे थे इन तीनो ही मसलों पर वर्तमान सरकार और उसकी पार्टी इन तीनों बुराइयों में लिप्त नज़र आई .. TOP Views

10. अपनी वापसी का विश्वास जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बार-बार वापसी का विश्वास जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने 2014 में परिवर्तन लाने का वादा किया था। आप देशवासियों ने मुझपर भरोसा किया। मैंने आपसे किए वादे को विश्वास में बदल दिया। 2019 में परफोर्मेंस के आधार पर आपने फिर मुझे आर्शीवाद दिया। परिवर्तन ने मुझे दोबारा मौका दिया। मैं आपका हर सपना पूरा करुंगा। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा। अगली 15 अगस्त को फिर आउंगा।

अच्छा होता कि PM मोदी यह कहते कि अगर आपने मुझे इस क़ाबिल समझा तो में आपके बीच फिर हाज़िर होउंगा वरना आप जिसे अच्छा समझें उसको अपने भविष्य की डोर थमा सकते हैं .मगर सत्ता में बने रहने और शौक़ और लालच इस क़दर कि इसके कुछ भी किये जाने कि धमकियाँ तो जनता को मिलती ही रहती हैं . TOP Views

संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर का पुतला क्यों जलाया गया 15 Aug 2023 को हिसार हरियाणा में , और यह किस मानसिकता का प्रतिबिम्ब है ? हिसार पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया गया है किन्तु अभी तक गिरफ़्तारी का समाचार नहीं है .click on link 

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1691501420380622848

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...

Iran Rejects US Claim on Nuclear Inspections…..

edited top bureau Iran has rejected claims by US Vice-President...