प्रधानमंत्री ने स्वच्छ पृथ्वी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण पर स्वच्छ पृथ्वी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
नई दिल्ली :5 जून को जब पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है इसी मौके पर प्रधान मंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “हमारी पृथ्वी और पर्यावरण को हमने अत्यंत संजोकर रखा है। आज पर्यावरण दिवस पर, हम स्वच्छ पृथ्वी को सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। प्रकृति के साथ मिलकर रहने से बेहतर भविष्य देखने को मिलेगा।”

यहाँ एक ख़ास बात जो मोदी जी ने की वह थी “प्रकृति के साथ मिलकर रहने से बेहतर भविष्य देखने को मिलेगा।” जो बहुत अहम् है . और हम प्रधान मंत्री के इस वक्तव्य को जब आध्यात्मिक ऐनक से देखते हैं तो कह सकते हैं कि हमारा देश कहीं न कहीं ईश्वरीय शक्ति में विशवास रखता है .
यदि PM मोदी का यह ब्यान अंतरात्मा और एकीश्वरवाद के विशवास के साथ से दिया गया ब्यान है और इसमें कोई जुमले बाज़ी नहीं है तो हम कह सकते हैं कि इस विचार धारा के अंतर्गत देश अपने सभी मसलों का हल तलाश कर सकता है और विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा भी कर सकता है ।