पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की गई पासिंग आउट सेरेमनी

देहरादून, 02 सितंबर । पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण को पूर्ण करने वाले 15 प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे और उत्तीर्ण प्रशिक्षुओ को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई।

प्रशिक्षण के दौरान सभी हवलदार प्रशिक्षुओं को अन्त कक्ष प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं होमगार्ड संगठन, कर्मचारी आचरण नियमावली तथा बाहय कक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण पीटी, पीई, योगा वयूएसी आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अन्त: कक्ष परीक्षाओं में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड हिमानी करायत, बाहय कक्ष परीक्षाओं में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड सूरज सिंह तथा सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान हवलादार प्रशिक्षक ललित सिहं सर्वांग सर्वोत्तम रहे। इसके अतिरिक्त हवलदार प्रशिक्षक ललित सिह परेड कमाण्डर के रूप में भी नियुक्त रहे। परीक्षाओं एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनके कर्तव्यों की महत्वता समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पासिंग आउट परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त आरटीसी स्टाफ तथा प्रशिक्षण पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।

———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.