‘दिल्ली के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे पार्कों के नाम

राष्ट्रीय राजधानी में पार्कों के नाम जल्द ही दिल्ली के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। ऐसा उनके प्रति सम्मान दर्शाने और उनके बालिदान को स्वीकार करने के लिए किए जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दिल्ली सरकार को 16 पार्कों की सूची भेजी है और इनके नाम लाल हरदयाल, कर्नल गुरबक्श सिंह ढिल्लों, जनरल शाहनावाज खान, गोबिंद बेहरी लाल, कर्नल प्रेम सहगल व बसंत कुमार बिस्वास जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।
डीडीए ने इन पार्कों की लिस्ट और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम व उनकी आत्मकथाओं के साथ दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग के साथ राज्य नाम प्राधिकरण को भी दी है.
भारत की स्वतंत्रता में लड़ने वाले दिल्ली के गुमनाम नायकों के लिए दिल्ली विकास प्रधिकरण ने सम्मान देने के लिए एक कदम उठाया है. डीडीए ने इन गुमनाम नायकों के नाम पर दिल्ली के पार्कों का नाम रखने का कदम उठाया है और इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी हरी झंडी देदी है. इसके बाद डीडीए ने दिल्ली सरकार को 16 पार्कों की सूची भेजी है जिनका नाम दिल्ली के उन गुमनाम नायकों के उपर रखा जाएगा जो देश की आजादी की लड़ाई में रहे थे. इसके लिए डीडीए की अगली बैठक में दिल्ली सरकार इस प्रस्ताव पर चर्चा करेगी.
राष्ट्रीय राजधानी में पार्कों के नाम जल्द ही दिल्ली के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। ऐसा उनके प्रति सम्मान दर्शाने और उनके बालिदान को स्वीकार करने के लिए किए जा रहा है।
इनके नाम लाल हरदयाल, कर्नल गुरबक्श सिंह ढिल्लों, जनरल शाहनावाज खान, गोबिंद बेहरी लाल, कर्नल प्रेम सहगल व बसंत कुमार बिस्वास जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.