प्रियंका आखिर क्यों मिलीं मोदी समर्थकों से ??

प्रियंका गांधी कार से उतरकर मोदी समर्थकों से मिलीं हाथ मिलाया और कहा- ‘ऑल द बेस्ट…
प्रियंका गाँधी जब इंदौर अपने प्रवास के दौरान सड़क मार्ग से गुजर रही थीं तभी एक रोचक नजारा देखने को मिला ,कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे प्रियंका ने रुकवाई गाडी और फिर देखें क्या हुआ .

♥मोदी समर्थकों से हाथ मिलाते हुये प्रियंका गाँधी
प्रियंका अपने इनदौर आवास के दौरान जब सड़क मार्ग से गुजर रही थीं तभी कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. प्रियंका #Priyanka गाँधी अपनी कार से उतरकर मोदी सपोटर्स से मिलने लगीं और उन्होंने उनसे हाथ मिलाया , साथ उनको आशीर्वाद भी दिया और कहा “All The बेस्ट”.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और क्यों न होता बात ही कुछ ऐसी थी . जिसको देखकर लोग काफी शेयर करने लगे हैं . यह विडिओ MP कांग्रेस (मध्यप्रदेश कांग्रेस ) ने शेयर किया है. जिसको हज़ारों likes और रे ट्वीट्स होरहे हैं . Times of Pedia (TOP) न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है.

####Advertisement ####
एमपी कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ”इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा ‘आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ऑल दी बेस्ट’ इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार. काश…मोदी भी देश को समझ पाते.”

अपने इंदौर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने जहां रोड शो किया वहीँ पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब कटाक्ष चुटकुले भी कहे . राजबाड़ा चौराहे पर अपने विशेष वाहन से कागज के पुर्जे पर लिखी इबारत पढ़ते हुए कहा, ‘जुमला ही बोलता रहा पांच साल की सरकार में, सोचा था क्लाउडी है मौसम, नहीं आऊंगा रडार में.’ याद रहे , मोदी ने शनिवार को निजी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खराब मौसम के बावजूद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के मिशन को मंजूरी दी थी.हालांकि यह विशेषज्ञों के सुझाव के विपरीत था, प्रधानमंत्री मोदी का मानना था कि बादल छाये रहने के कारण भारतीय लड़ाकू विमान पाकिस्तानी रडार के दायरे में नहीं आयेंगे.
मोदी के इस ब्यान पर देश में काफी चर्चा है और उनके इस ब्यान का काफी मज़ाक़ बनाया जारहा है , की काम से काम as PM मोदी से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते , हालाँकि उनके ५ वर्ष के कार्यकाल में उनके कई आंकड़ों और जुमलों का मज़ाक़ बनता रहा ह ै जो किसी देश के PM की गरिमा के विरुद्ध है .
राफेल विमान सौदे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए प्रियंका ने कहा, ‘वह कहते थे कि भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. फिर 30,000 करोड़ रुपये का राफेल घोटाला किसने कराया?’ “चौकीदार चोर है” के नारों की गूंज के बीच कांग्रेस महासचिव ने नुक्कड़ सभा में कहा, “वह इतने बडे़ रक्षा विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद तय कर लिया कि एक ऐसी कम्पनी जंगी जहाज बनायेगी जिसने इस तरह के विमान आज तक नहीं बनाये हैं. इस कम्पनी को जमीन दे दी गयी और ठेका भी दे दिया गया. सरकारी कम्पनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएल) से ये विमान नहीं बनवाये गये.
मगर सोशल मीडिया की भी मजबूरी रही होगी वर्ण फ़िज़ूल क्यों किसी का मज़ाक़ बनाया जाएगा .खैर PM मोदी जी का कार्यकाल कई मानो में बड़ा विशेष रहा है , देश में विकास या और योजनाएं भले लागू न हो पायी हों किन्तु इतिहास में मोदी जी का नाम ज़रूर दर्ज होगा , भले वो किसी भी वजह से हो . और फिर मसल है बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा ?