प्रधानमंत्री का BHU दौरा : मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का अनावरण किया

Date:

प्रधानमंत्री का BHU दौरा : मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री मोदी बनारस में दिव्यांगों के कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी में बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय का दौरा किया। उन्‍होंने वाराणसी घाटों के भित्तिचित्रों के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल श्री राम नाइक, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उन्‍होंने पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्‍पताल और भाभा कैंसर अस्‍पताल, लहर तारा का उद्घाटन किया। ये अस्‍पताल उत्‍तर प्रदेश और आस-पास के राज्‍यों मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड और बिहार के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्‍ध करायेंगे।

प्रधानमंत्री ने उच्‍च प्रौद्योगिकी से युक्‍त पहले न्‍यू भाभाट्रोन को राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्‍होंने डे केयर यूनिट और ओपीडी का दौरा किया और मरीजों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने पीएमकेवाई – आयुष्‍मान भारत के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...

क्या राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग खराब है?

आजकल कुछ देशी- विदेशी चैनलों पर यही गंभीर बहस...