पनामा पेपर्स स्कैंडल में नाम आने के बाद आइसलैंड के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Date:

रेयकजाविक (आईसलैंड): ‘पनामा पेपर्स’ वित्तीय दस्तावेज लीक के बाद पहली बड़ी राजनीतिक घटना के तहत आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिगमुंदुर डेविड गुनलाउगसन ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी।

प्रोग्रेसिव पार्टी के उप नेता और कृषि मंत्री सिगुरदुर इंगी जोहानसन ने एक सीधे प्रसारण में बताया, प्रधानमंत्री ने (अपनी पार्टी के) संसदीय समूह की बैठक में कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा देंगे और मैं इस पद को संभालूं।

आरोप है कि पीएम गुनलाउगसन और उनकी पत्नी ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में एक कंपनी खड़ी की थी। ऐसा पनामा के एक लॉ फर्म की मदद से किया गया। इन खबरों के चलते संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की जाने लगी थी। गुनलाउगसन ने सोमवार दोपहर कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और पनामा दस्तावेज लीक में कुछ भी नई सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...