ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को लगी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को सीने में मारी गोली, हालत नाज़ुक

कैसे हुई घटना

यह घटना उस वक्त हुई जब नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूत्रों से पता चला है की नब दास जैसे ही अपने वाहन से बाहर निकले, अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालाँकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़े और नई ताज़ा ख़बरे – अब मुग़ल गार्डन का नाम भी बदला 

मंत्री पर चली चार से पांच राउंड गोली

मंत्री पर करीब चार से पांच राउंड गोली चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्री पर गोली एएसआई गोपाल दास ने चलाई है। मंत्री की हालत नाज़ुक है और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है। बता दें कि मंत्री को भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। यहां भी एंबुलेंस तैयार है, भुवनेश्वर पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ओडिशा
ASI Gopal Das

पीटीआई ने ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई के हवाले से कहा, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई। मंत्री घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।”

देखिये देश के अहम मुद्दे  – भारत जोड़ो यात्रा से योगेंदर यादव का बेहतरीन सन्देश

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की निंदा की और दुख जताया। उन्होंने कहा, “हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.