नीतू चंद्रा ने रोते-रोते सुनाई आपबीती.

Date:

गरम मसाला, सिंघम 3 और ट्रेफिक सिग्नल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक चौंका देने वाला सच बताया, मुझे एक बिजनेसमैन ने सैलरीड वाइफ बनने का ऑफर दिया था।” इस बात का खुलाया बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने किया।

अभिनेत्री ने कहा, “एक बड़े बिजनेसमैन ने मुझे ऑफर दिया कि मैं 25 लाख रुपए की सैलरी पर उनकी बीवी बन जाऊं। मुझे समझ नहीं आता 13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स के साथ फिल्में करने के बावजूद मुझे न काम मिल रहा है और न ही पैसे।

“नीतू चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मेरी कहानी को आप ‘एक सफल अभिनेत्री की असफल कहानी है’ कह सकते हैं। सोचिए मैंने 13 अवॉर्ड विनिंग अभिनेताओं के साथ काम किया। बड़ी-बड़ी फिल्में कीं। लेकिन आज मेरे पास कोई काम नहीं है। मुझे चिंता हो गई थी, इतना काम करने के बाद भी मुझे इस इंटस्ट्री में अनवॉन्टेड फील हो रहा है।

नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘गरम मसाला’ से की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ’13बी’, ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि नीतू चंद्रा का खुदका प्रोडक्शन हाउस, ‘चंपारण टॉकीज’ भी है, जिसके तहत उन्होंने ‘देसवा’ और ‘मिथिला मखान’ जैसी दो फिल्में भी बनाई हैं। गौरतलब है कि नीतू चंद्रा को उनकी दो फिल्मों के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म ‘नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...