नीतीश कुमार व‍िधानसभा में भड़क उठे ,कहा ‘भगाओ सबको’।

बिहार विधानसभा में जहरीली शराब से मौत पर भारी हंगामा हुआ ,नीतीश कुमार भड़के।

बिहार के छपरा में 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि जहरीली शराब का सेवन करने से इन लोगों की जान गयी है। कुछ और लोगों के भी बीमार होने की सूचना है। जिसके बाद बुधवार (14 दिसंबर) को पटना में विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष के सवालों पर सीएम नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया , और चिल्लाने लगे .और विधायकों के बीच भरी हंगामा शुरू हो गया

दरअसल, विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया था।नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा। नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा गया । माफी मांगने की बात मुख्यमंत्री ने जैसे ही सुनी वह फिर से जोर-जोर से बोलने लगे। वहीं बीजेपी विधायक जय श्री राम की नारेबाजी करते रहे।

विपक्ष के सवाल पर गुस्से में भड़कते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “क्‍या हो गया…ए।” मुख्यमंत्री ने सदन में सवाल पूछते हुए कहा कि जब शराबबंदी कानून लाया जा रहा था तब सब पक्ष में थे या नहीं जवाब दो।

Also Read-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: हमारे किसी सैनिक की मृत्यु नहीं, न ही कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है

नितीश कुमार ने कहा ‘भगाओ सबको’।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलावर रहे। उन्होंने सदन के सदस्यों को धमकाते हुए बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने सदन में सवाल पूछते हुए कहा कि जब शराबबंदी कानून लाया जा रहा था, तब पक्ष में थे या नहीं, जवाब दो। उन्होंने सदन के भीतर सब को भगाने की बात कही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के भीतर एक बार फिर से गुस्से में नजर आए, उन्होंने सदन के सदस्यों को भगाने की बात कही। उन्होंने सभापति की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘भगाओ सबको’। बीजेपी विधायकों के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।.

Times Of Pedia Youtube Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.