नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत, पश्चिम बंगाल में चल रहा था प्रोग्राम

Date:

सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक एक कार्यक्रम के दौरान खराब हो गई। गुरुवार (17 नवंबर) को नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनका शुगर लेवल एकदम से डाउन हो गया था जिसकी वजह से उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को पूरी स्थिति संभालने को कहा।

जैसे ही मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल के बाहर ले जाया गया। एबीपी न्यूज के मुताबिक अब वो आराम करने के लिए राजू बिष्ट के आवास बरसाना जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री के इलाज की व्यवस्था उनके माटीगाड़ा स्थित आवास पर की जाएगी। केंद्रीय मंत्री के साथ डॉक्टरों की टीम भी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शिव मंदिर से लेकर सेवक की छावनी तक के लिए एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ये कार्यक्रम दार्जिलिंग जंक्शन के पास आयोजित किया गया था।

जब नितिन गडकरी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान अचानक से उनका शुगर लेवल नीचे गिर गया जिसकी वजह से वो मंच पर असहज महसूस करने लगे और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले नितिन गडकरी ने 92 किलोमीटर लंबे एक फोर लेन राजमार्ग का उद्घाटन किया। ये राजमार्ग दिल्ली से बिहार के बीच की दूरी के समय को 10-15 घंटे कम कर देगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की चेतावनी

ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की चेतावनी —...

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश...

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का आज शहादत दिवस

महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का...