मोदी, शाह समेत दिग्गजों ने डाला वोट, व्हीलचेयर से पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह.

Date:

16वें राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल भी शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है।

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
राष्ट्रपति चुनाव में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज नेता वोट डाल चुके हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अस्वस्थ्य नजर आए। मनमोहन सिंह की उम्र 89 साल हो चुकी है। वह व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे और चार लोगों की मदद से उन्होंने अपना वोट डाला।

मथुरा से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी वोट डालने पहुंची। इसके अलावा विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी मतदान किया। जयंत ने एलान किया है कि वह अपने पिता की बजाय एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे। पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी वोट डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...