मंत्री परसादी मीणा बोले-विकास नहीं विनाश कर रही भाजपा.

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा देश का महौल खराब करने का काम कर रही है। ये पार्टी विकास नहीं विनाश की राजनीति कर रही है।

हिंदू-मुस्लमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। परसादी लाल मीणा ने आगे कहा कि भाजपा ने विकास के फ्रंट पर कुछ भी हासिल नहीं किया है। पिछले सालों में उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नहीं किया है, देश में खौफनाक माहौल पैदा कर दिया है। हम विकास की बात करते हैं और वो विनाश की। मीणा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति ने हिंदू-मुस्लिम को आज एक दूसरे के सामने खड़ा कर दिया है।

राजस्थान के स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल के दौरान कोई काम नहीं हुआ। परसादी लाल मीणा ने कहा कि कोरोना काल में राजस्थान ने बेहतर काम किया। फिर चाहे बात पहली लहर से तीसरी लहर की ही क्यों न हो।मीणा ने राजस्थान सरकार के बजट 2022-23 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हमारा बजट पेश किया गया था तो भाजपा के सब नेताओं ने चिंता जाहिर की थी कि इतना बजट का पैसा कहां से लाएंगे, संसाधन कहां से लाएंगे। उसमें से हमारे 80 प्रतिशत वर्क ऑर्डर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.