मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की पर हमला, केस वापस लेने की दी धमकी

Date:

राजस्थान में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर लगे आरोपों से पहले ही कांग्रेस का सिर शर्म से राजस्थान में झुका हुआ है। अब महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर जानलेवा हमला हुआ है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को कुछ लोगों ने उस पर हमला किया और उसे जान से मारने की कोशिश की। उसके ऊपर हमलावरों ने कोई लिक्विड फेंका, जो उसके चेहरे और हाथ पर लगा।

पीड़िता ने बताया कि उसपर शनिवार रात दो युवकों ने हमला किया। हमलावरों ने उसे धमकाते हुए कहा कि तू मानेगी नहीं? केस क्यूं नहीं वापस ले रही है’। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंत्री महेश जोशी के बेटे पर युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था।

लड़की का आरोप है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे कई जगहों पर ले गया, जहां मंत्री के बेटे ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। लड़की ने रोहित जोशी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद पीड़िता ने उसके परिवार और उसकी जान को खतरा होना बताया था। इसलिए उसने सुरक्षा की मुहैया कराने की मांग भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोनम वांगचुक की रिहाई लोकतंत्र की जीत

सोनम वांगचूक की रिहाई लद्दाख के संघर्ष और लोकतांत्रिक...

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीख़ों का ऐलान आज

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा...

Dubai Police Academy to Prepare Elite Police Personnel

Dubai Police Academy to Operate Under New Law Issued...