अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी के लिए इंदौर में दुल्हन तलाशने पहुंचे सिंगर मीका सिंह

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे। लेकिन उनकी दुल्हन बनना लड़कियों के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि मीका एक टीवी शो के जरिए इस बात का फैसला करेंगे कि वह किसे अपना जीवनसाथी चुनने वाले है।मीका अपना स्वयंवर रचाने जा रहे और यह एक टीवी शो स्वयंवर:

मीका दी वोटी के जरिए होगा । इस शो की शूटिंग के लिए ही मीका इंदौर पहुंचे है, जहां वह रविवार को पांच लड़कियों से मिले और उनसे कई सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने लड़कियों से कुछ मजेदार टास्क भी कराए।मीका के स्वयंवर में शहर से महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला के साथ अन्य परिजन बाराती बनेंगे।

मीका का संजय शुक्ला के परिवार से पुराना नाता है। जानकारी के मुताबिक, यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनकी मुंहबोली बहन भी हैं। इसीलिए दो महीने पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने परफॉर्म भी किया था। इसलिए ही सीरियल में अपने बारातियों के रूप में मीका सिंह ने इस परिवार को तवज्जो दी है।

हांलाकि, इससे पहले भी मीका का इस शहर से नाता रहा है।

बहुत समय तक मीका का नाम इंदौर की मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ा रहा है। उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.