लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पहला रोडमैप आज होगा तैयार, इस बार मिशन-75.

Date:

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे।

2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं।

भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार क्रियान्वयन की योजना बनाई है। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 50 से अधिक करने की योजना के तहत विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच पहुंचकर सरकार व संगठन की बात को उन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

इसमें पार्टी ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की ओर से संचालित होने वाले कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिये नगरीय निकाय चुनावों के लिए शहरी क्षेत्र में भी माहौल बनाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।

आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 75 पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से ही पार्टी यूपी पर फोकस करके अगले बड़े समर की तैयारियों में जुट गई है। सीएम योगी पहले ही इस मिशन की घोषणा कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...