लालू प्रसाद यादव को न्‍यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया है

Date:

सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को करोडो रूपये के चारा घोटाले में दोषी ठहराया, 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी

रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को करोडो रूपये के चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने डोरंडा कोषागार से एक अरब 39 करोड 35 लाख रूपये की अवैध निकासी से जुडे मामले में लालू यादव को दोषी पाया। अदालत ने सबूतों के अभाव में 24 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत अंतिम फैसला 21 फरवरी को सुनाएगी। राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को न्‍यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया है।

विशेष अदालत के जज ने लालू प्रसाद को स्‍वयं अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इस मामले में लालू प्रसाद यादव और 99 अन्‍य लोग आरोपी हैं। मुकदमे की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के वकील ने आकाशवाणी को बताया की सजा 21 फरवरी को सुनाई जाएगी।

यह घोटाला झारखण्‍ड बनने से पहले लालू यादव के बिहार के मुख्‍यमंत्री रहते हुए हुआ था। इससे पहले करोडों रूपये के चारा घोटाले से जुडे चार मुकदमों में लालू यादव को दोषी ठहराया जा चुका है।झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने चाईबासा, देवघर और दुमका खजाने में से धनराशि की अवैध निकासी से संबंधित चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को जमानत दे रखी है।

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई ने चारा घोटाले के सिलसिले में 15 वर्षों से अधिक समय में 565 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए। इस बीच, सीबीआई आज तक छह आरोपियों का पता नहीं लगा सकी और इस दौरान 55 आरोपियों की मृत्‍यु हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

India and Sudan Deepen Healthcare Cooperation

NEW DELHI: TOP BUREAU/ The Embassy of the Republic...

A New Strategic Chapter for West Asia

How a landmark civilian nuclear partnership could reshape regional...

Jamiat president Urges Govt to Uphold Constitutional Principles

On Waqf, Jamiat president Maulana Mahmood Madani Urges Govt...

दिल्ली पुलिस कार्रवाई पर प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

  दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी याचिका पर तत्काल...