कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत पंजाब की मुश्किलें और बढ़ीं

आखिरी गेंद पर चौका लगा के रिंकू सिंह ने दिलाई कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार जीत.

कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR अब आठवें स्थान से खिसककर पांचवे स्थान पर आ गई है.

आज मुंबई और बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच होगा बहुत महत्वपूर्ण .मुंबई-बेंगलुरु में जो जीता, उसके प्लेऑफ की राह होगी आसान .

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर पंजाब किंग्स को हरा दिया। इस रोमाचंक जीत ने कोलकाता को पॉइंट्स टेबल में 8वें से सीधे 5वें नंबर पर पहुंचा दिया। वहीं पंजाब किंग्स की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। टीम को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए सभी मुकाबले जीतने ही होंगे।

टूर्नामेंट में लीग स्टेज के 53 मैच हो चुके हैं, आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 54वां मैच होगा। जीतने वाली टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान होगी। टूर्नामेंट के बचे हुए 17 मैचों में से प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें तय होंगी, क्योंकि कोई भी अब तक न तो क्वालिफाई कर सकी है और न ही रेस से बाहर हुई है। आगे स्टोरी में हम सभी टीमों के पॉइंट्स टेबल की सिचुएशन देखेंगे और जानेंगे कि उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे।

क्वालिफाई करने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

IPL में पिछले सीजन से 10 टीमें शामिल की गई हैं, लेकिन एक टीम लीग स्टेज में ज्यादा से ज्यादा 14 मैच ही खेलेगी। ऐसे में टूर्नामेंट के इस स्टेज पर 16 से ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं 14 से कम पॉइंट रखने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

लीग स्टेज के आखिरी में एक या 2 टीमें 16 पॉइंट्स के साथ भी प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाएगी। लेकिन इसके लिए उन्हें अपना रन रेट बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा, क्योंकि टूर्नामेंट में 53 मैचों के बाद अब भी कम से कम 5 टीमें 16 पॉइंट्स के साथ लीग स्टेज फिनिश कर सकती है। ऐसे में टॉप-4 में बने रहने के लिए टीमों को रन रेट मैंटेन करना भी बेहद जरूरी है।

अब जानते हैं टीमों की सिचुएशन…

रिंकू ने KKR को 3 स्थान की छलांग लगवाई

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। KKR को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, रिंकू सिंह ने लॉन्ग लेग की दिशा में चौका लगाया और टीम को जीत दिला दी। इस जीत से कोलकाता के 11 मैचों में 5 जीत से 10 पॉइंट्स हो गए और टीम एक ही मैच के नतीजे से 8वें नंबर से 3 स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई।

टीम को अब 3 मैच राजस्थान, चेन्नई और लखनऊ के खिलाफ खेलने हैं। तीनों मुकाबले जीतने और बाकी टीमों से बेहतर रन रेट रखने पर KKR क्वालिफाई कर जाएगी। एक भी मैच हारने पर उन्हें बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं 2 या उससे ज्यादा मैच हारने पर टीम टॉप-4 की रेस से बाहर हो जाएगी।

Also Check Out Our Youtube Channel For Hot Issues OF The Country

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.