अब यूएई टी-20 लीग में भी खेलेगी शाहरुख खान की टीम, नाइट राइडर्स ग्रुप ने अबू धाबी फ्रेंचाइजी खरीदी

Date:

यूएई की टी-20 लीग ने गुरुवार को घोषणा की कि नाइट राइडर्स ग्रुप ने अबू धाबी फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और संचालन के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) टीम का नाम होगा, जो टी20 लीग का अभिन्न हिस्सा होगी। नाइट राइडर्स ग्रुप ने टी20 लीग क्रिकेट में अपना अलग मुकाम बना लिया है।

पिछले एक दशक में नाइट राइडर्स ग्रुप टी20 क्रिकेट में एक घरेलू नाम बन गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की स्थापना के बाद नाइट राइडर्स ने 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) का मालिकाना हक हासिल किया था। हाल ही में नाइट राइडर्स ग्रुप ने संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एक महत्वपूर्ण निवेश किया है और लॉस एंजिल्स क्षेत्र में फ्रेंचाइजी स्थापित करने का फैसला किया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नेतृत्व में जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ समूह आईपीएल, सीपीएल और एमएलसी के बाद अब यूएई की टी20 लीग में अपनी चौथी टी20 फ्रेंचाइजी स्थापित करेगा।

दीर्घकालिक समझौते पर टिप्पणी करते हुए शाहरुख खानहाल ही में शाहरुख ने कहा था कि मेजर लीग क्रिकेट के तहत वह लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट वेन्यू बनवाना चाहते हैं। इसी कड़ी में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) ने शाहरुख की नाइट राइडर्स ग्रुप और सिटी ऑफ इरविन के साथ साझेदारी कर वेन्यू बनाने की ओर कदम भी बढ़ाए थे।

अब यूएई लीग में टीम खरीदकर नाइट राइडर्स ग्रुप ने क्रिकेट को नए आयाम तक पहुंचाने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

अबू धाबी नाइट राइडर्स ग्रुप द्वारा खरीदी गई चौथी टी-20 फ्रेंचाइजी है।

शाहरुख ने इस मौके पर कहा कि पिछले काफी समय से हम नाइट राइडर्स ग्रुप को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रहे हैं।

केकेआर और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमें टी-20 क्रिकेट में लगातार वैश्विक ब्रांड के रूप में पहचान मिली है। जैसे-जैसे टी-20 क्रिकेट दुनिया भर में फैल रहा है, हम दुनिया भर में इस खेल को विकसित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए नियमित आमंत्रणों से खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...